भीलवाड़ा, 26 मई। जिले के 6 चिकित्सा संस्थान जिसमें 1 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 3 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा 2 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण भारत सरकार के राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम के तहत क्वालिटी सर्टिफिकेट एसेसमेंट किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुस्ताक खान ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बच्छखेडा व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुवाणा का राष्ट्रीय मुल्याकंन किया जा चुका है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रूपाहेलीखुर्द व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ढिकोला का 27 मई तक व शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सागानेरी गेट व चपरासी कॉलोनी का 29 मई से 30 मई तक व 31 ेमई से 01 जून तक भारत सरकार द्वारा गठित विशेष टीमों द्वारा एनक्यूएएस सर्टिफिकेषन हेतु निरीक्षण किया जायेगा।
राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन के तहत भारत सरकार द्वारा राजकीय चिकित्सा संस्थानों का मूल्यांकन करवाया जाता है। यह मूल्यांकन चार चरणों में किया जाता है जिसमें प्रथम चरण में संस्थान द्वारा स्वयं के स्तर पर, द्वितीय चरण में जिला स्तरीय टीम द्वारा, तृतीय चरण में राज्य स्तरीय टीम द्वारा मूल्यांकन किया जाता है। जो राजकीय चिकित्सा संस्थान 70 प्रतिषत से ज्यादा अंक प्राप्त करते हैं उनको भारत सरकार को नामित किया जाता है। भारत सरकार द्वारा गठित विशेष टीमों द्वारा इनका मूल्यांकन कर निर्धारित मानकों को पूरा करने पर इन्हें प्रमाणित किया जाता है। प्रमाणीकरण के तहत हर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को 3 साल तक 3 लाख रू. का पुरस्कार दिया जाता है।
वर्तमान में जिले में जिला चिकित्सालय शाहपुरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंगोली, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हुरडा राष्ट्रीय प्रमाणीकरण के तहत एनक्यूएएस सर्टिफाइड हो चुके है। इस क्रम में जिला चिकित्सालय शाहपुरा को 20 लाख रू. प्रति वर्ष एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंगोली व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हुरडा को प्रति वर्ष 3 लाख रूपयें एनक्यूएएस सर्टिफाइड होने के पश्चात् तीन वर्ष तक प्रोत्साहन राषि के रूप में दिये जा रहे है।
तंबाकू जन जागरूकता रैली ने दिया तंबाकू मुक्ति का संदेश, दिलाई नशा नहीं करने की शपथ
भीलवाड़ा, 26 मई। विश्व तंबाकू निषेध दिवस सप्ताह के तहत शुक्रवार को चिकित्सा विभाग की ओर से महत्मा गांधी चिकित्सालय से महा जन जागरूकता रैली निकाली गई। इ

स रैली को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुस्ताक खान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर डॉ. घनश्याम चावला उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर के प्रिंसिपल नर्सिंग अध्यापक आदि उपस्थित रहे। रैली में एएनएम प्रशिक्षणार्थी, जीएनएम प्रशिक्षणार्थी आदि उपस्थित रहे। रैली के बाद सभी को सीएमएचओ कार्यालय परिसर में तंबाकू का सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई गई।
जिले के चयनित प्रतिभागी राष्ट्र स्तरीय श्रमिक विकास कार्यक्रम में लेंगे भाग
भीलवाड़ा, 26 मई। राष्ट्र स्तरीय श्रमिक विकास शिविर का आयोजन कोटा में किया जाएगा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि यह कार्यक्रम 27 एवं 28 मई को अग्रवाल होटल एण्ड रिसोर्ट, बूंदी रोड, कोटा में प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि राष्ट्र स्तरीय श्रमिक विकास शिविर कार्यक्रम के आयोजन के मद्देनजर जिले के प्रतिभागियों का चयन किया गया है।
महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक श्री अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि शिविर में बापूनगर निवासी पुरूषोतम दत्त शर्मा/ रमेश दत्त शर्मा, गुलमंडी निवासी एडवोकेट प्रीति शर्मा, बापूनगर निवासी ओम वैष्णव / देवी लाल वैष्णव, पटेल नगर निवासी द्वारका प्रसाद शर्मा / प्रहलाद राय शर्मा व शास्त्री नगर निवासी जहीरूद्दीन / फखरूद्दीन जिले से भाग लेंगे।
महात्मा गांधी जीवन दर्षन समिति के जिला संयोजक श्री अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि शांति एवम अहिंसा विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय श्रमिक विकास शिविर के फोल्डर का मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने विमोचन किया।
रीब अनुसूचित जाति एवं जनजाति आशार्थियों को बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध
भीलवाड़ा, 26 मई। राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम लि0, द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के तहत स्वरोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गरीब अनुसूचित जाति एवं जनजाति आशार्थियों को बैंको के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराये जायेंगे।
अनुजा निगम के परियोजना प्रबंधक ने बताया कि यह ऋण किसी भी व्यवसाय जैसे किराणा दुकान, कपड़ा दुकान, रेडिमेड गारमेन्ट, सीमेन्ट जाली, कपडे धोने के साबुन व पाउडर बनाना, स्टेशनरी की दुकान, फोटोग्राफी, होजरी की दुकान, ऑटो मेकेनिक, बिजली के सामान, कम्प्यूटर कार्य, मोबाइल दुकान इत्यादि किसी भी कार्य हेतु दिया जा सकता है।
ग्रामीण क्षेत्र में व्यक्ति सम्बन्धित पंचायत समिति एवं शहरी क्षेत्र में नगरपरिषद/नगरपालिका एवं अनुजा निगम कार्यालय, कलेक्ट्रेट परिसर, भीलवाड़ा में सम्पर्क कर सकतें है। योजना की इकाई लागत का 50 प्रतिशत या रूपये 50 हजार रूपये जो भी कम हों अनुदान स्वरूप दिया जा सकता है।
स्टेट ओपन परीक्षा 31 मई से
भीलवाड़ा, 26 मई। राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल, जयपुर की मार्च-मई 2023 की कक्षा 10 व 12 की परीक्षाएं 31 मई से शुरू होकर 24 जून तक सम्पन्न होगी ।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र मार्ग, के प्रधानाचार्य डॉ0 श्याम लाल खटीक ने बताया कि स्थानीय संदर्भ केन्द्र सेे 430 परीक्षार्थी भाग लेंगे।
संदर्भ केन्द्र प्रभारी छोटू लाल सुथार ने बताया कि परीक्षा का समय प्रातः 10 बजे से 1 बजे तक का रहेगा। उक्त परीक्षा अवधि में सैद्धान्तिक के साथ-साथ प्रायोगिक परीक्षाएं भी आयोजित होगी। उक्त परीक्षा के प्रवेश पत्रों का वितरण 30 मई तक प्रातः 10 से 12 बजे तक किया जायेगा।
