आरसीए का पूर्व छात्र परिषद का राष्ट्रीय सम्मेलन 24 नवम्बर को

उदयपुर। राजस्थान कृषि महाविद्यालय के पूर्व छात्र परिषद का राष्ट्रीय सम्मेलन 24 नवम्बर राजस्थान कृषि महाविद्यालय परिसर मे आयोजित किया जाएगा
पूर्व छात्र परिषद के संयुक्य सचिव डॉ दीपांकर चक्रवर्ती ने बताया कि यह निर्णय पूर्व छात्र परिषद की बैठक में लिया गया। बैठक में राजस्थान कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठता डॉ लोकेश गुप्ता, छात्र कल्याण अधिष्ठता डॉ मनोज महला, पूर्व कुलपति डॉ उमाशंकर शर्मा, पूर्व छात्र परिषद के अध्यक्ष डॉ.नरेन्द्र सिंह बारहठ, सचिव डॉ.जगदीश चौधरी, कोषाध्यक्ष डॉ.राम हरी मीणा, कार्यकारिणी सदस्य डॉ. डी. पी. सिंह, डॉ.महेंद्र यादव, डॉ.उर्मिला, डॉ. सुनील खंडेलवाल, डॉ. अनिल व्यास, डॉ. नटवर सिंह, डॉ.सुरेंद्र भटनागर आदि मौजूद थे।
डॉ.चक्रवर्ती ने बताया कि इस अधिवेशन में सम्पूर्ण भारत से एवं विदेश से पूर्व छात्र भाग लेंगे। इस अधिवेशन में कृषि विज्ञानं में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को कैश अवार्ड प्रदान किये जायंेगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!