वरिष्ठ सुरसाधकों का सांगीतिक कार्यक्रम को 21 को

उदयपुर, 20 दिसंबर। वरिष्ठ सुरों की मंडली के 21 सुरसाधक एक शाम आशाधाम बहनों के नाम शीर्षक से एक विशेष सांगीतिक कार्यक्रम का आयोजन रविवार 21 दिसंबर दोपहर 3 बजे से आशाधाम आश्रम, उदयपुर में करेंगी। यह कार्यक्रम आश्रम में निवासरत बहनों के मनोरंजन और उत्साहवर्धन के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

संस्थापक मुकेश जी माधवानी ने बताया कि कार्यक्रम में भजनों और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। प्रस्तुति देने वालों में सी.पी. जैन, श्रीमती हेमा जोशी, श्रीमती क्वीना मैरी, एच. काज़ी, प्रो. विमल शर्मा, अंबालाल साहू, दिलीप सुराणा, भोपाल सिंह हाडा, राजकुमार बापना, दिलीप वर्मा, श्रीमती वर्षा मेहता, वी.के. माथुर, संदीप बंसल, दयाराम सुथार और के.एल. पुनमिया  प्रमुख रूप से शामिल रहेंगे।

इस अवसर पर बी.सी.आई. के ग्लोबल डायरेक्टर आरिफ जी शेख मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से वरिष्ठजन समाज में सेवा, सराहना और संगीत जैसे प्रेरक तत्वों के माध्यम से सकारात्मक भावनाओं का संचार करेंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!