उदयपुर मास्टरशेफ सीज़न 3 का आयोजन 22 को
उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर एक बार फिर कूकिंग के दिग्गजों के हुनर का गवाह बनने जा रही है।
उदयपुर मास्टर शेफ के संस्थापक मुकेश माधवानी ने कहा कि शहर के सबसे प्रतिष्ठित कुकिंग इवेंट में से एक, ‘उदयपुर मास्टरशेफ सीज़न 3’ का आयोजन 22 जून, रविवार को शाम 6 बजे से 8 बजे तक अशोका पैलेस में होगा।
अदिति स्टोर की पूनम पालीवाल ने बताया कि इस सीज़न की खासियत यह है कि इस बार की थीम में राजस्थान की शान ‘दाल बाटी और चुरमा’ को व्यंजन के रूप में चुना गया है। जो भी प्रतिभागी इसमें हिस्सा लेंगे उन्हें दाल बाटी और चुरमा बनाकर अपने हुनर का प्रदर्शन करना होगा।
भूमि त्रिवेदी ने बताया कि इस बार ‘दाल बाटी चूरमा’ की थीम के साथ, हम राजस्थानी खाने के असली स्वाद को सामने लाना चाहते हैं। यह सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि हमारे पारंपरिक स्वाद का एक उत्सव होगा, जिसमें बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल होंगे।
प्रेमलता कुमावत ने बताया कि हम यह उम्मीद करते है कि यह सीज़न पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ देगा और हम सभी को इस बार कुछ नया देखने को मिलेगा।
इस प्रतियोगिता को शेफ विक्रम माधवानी, तारिका धाभाई ,शेफ निर्मला सोनी, विजयलक्ष्मी गलूंडिया, विप्लव कुमार जैन,शेफ रश्मि किशोर ,किरण जैन जज करेंगे ।
