राजस्थान विद्यापीठ विवि एवं अंजुमन तरक्की उर्दू हिन्द के बीच एमओयू बुधवार को

2021-22 के उर्दू विद्यार्थियों को सर्टिफिकिट का होगा वितरण
उदयपुर 08 मई / राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित सर्टिफिकिट कोर्स इन उर्दू लेंग्वेज के 2022 के विद्यार्थियों को सर्टिफिकिट वितरण समारेाह बुधवार को कुलपति सचिवालय के सभागार में आयोजित किया जायेगा। अंजुमन तरक्की उर्दू हिन्द की राष्ट्रीय समिति की सदस्या व राजस्थान राज्य की सचिव एवं उदयपुर शाखा की अध्यक्ष प्रोफेसर सरवत खान् ने बताया कि उर्दू को विद्यापीठ विश्वविद्यालय ने सत्र 2021-22 में अपने पाठ्यक्रम में शामिल किया है। समारोह में राजस्थान विद्यापीठ विवि एवं अंजुमन तरक्की उर्दू हिन्द के बीच एमओयू होगा। ़समारोह के मुख्य अतिथि अंजुमन तरक्की उर्दू हिन्द के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद्मश्री प्रो. अखतरूल वासेअ, विशिष्ठ अतिथि विद्या भवन सोसायटी के चैयरमैन अजय मेहता,   राजस्थान साहित्य अकादमी के अध्यक्ष डॉ. दुलाराम सहारण, प्रो. सरवतुन्निसा खान, प्रो. सुधा चौधरी होगी जबकि अध्यक्षता कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत करेगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!