खेरवाड़ा, तहसील के झुन्थरी गांव के पीपली चोक, राजपूत बस्ती से दिनांक 02.08.2025 को सुबह के करीब साढ़े चार बजे घर के बाहर खड़ी बाइक अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई जिसकी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बाइक मालिक योगेश आचार्य पुत्र श्याम लाल जो फोटो स्टूडियो चलाते हैं ने जानकारी दी कि मोटर साइकिल न आरजे O3 एसटी 9922 रोजाना की तरह घर के बाहर खड़ी की थी जो सुबह में वहां से गायब मिली। बाइक मलिक योगेश द्वारा थाना अधिकारी खेरवाड़ा को अज्ञात चोरों द्वारा बाइक चोरी का प्रकरण दर्ज कराकर बाइक बरामद करने का आग्रह किया है साथ ही सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराई गई है।
घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकल चोरी : बाइक चोर कैमरे में कैद
