मोहित अग्रवाल चेयरमैन एवं अंगद छाबड़ा सचिव बनें

उदयपुर। उदयपुर लेकसिटी राउंड टेबल 206 की आज आयोजित वार्षिक सभा में टेबलर मोहित अग्रवाल चेयरमैन, अंगद छाबड़ा सचिव चुने गये। इसके अतिरिक्त उपाध्यक्ष के रूप में विशाल शाह, कोषाध्यक्ष के रूप में ध्रुव शाह को मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर मोहित अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष उनकी टीम शहर के उन राजकीय विद्यालयों का चयन करेगी जिनकी माली हालत काफी खराब है। उन विद्यालयों के कमरों,छतों  का अवलोकन कर खराब होने की स्थिति में उनका पुननिर्माण कराया जायेगा और जरूरतमंद राजकीय विद्यालयों में नये कक्षाकक्षों का निर्माण कराया जायेगा। बारीश के मौसम में जरूरतमंदांे सहित यातायात पुलिस को छाता वितरण किया जायेगा। शहर में साफ सफाई की व्यवस्था बनी रहें, इसके लिये जगह-जगह डस्टबिन लगाये जायेंगे। शहर में वृक्षारोपण एवं जरूरतमंदो को मेडिकल सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी। संचालन पूर्व अध्यक्ष टेबलर तनय गोयनका ने किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!