7-8 दिन के अंदर नहर में पानी छोड़ने के निर्देश
आसपुर २४ मई । आसपुर विधायक उमेश डामोर ने शुक्रवार को आसपुर ब्लॉक के सोम कमला आंबा बांध परियोजना की मुख्य नहर के मरम्मत कार्य का औचक निरीक्षण किया। विधायक ने मरमत कार्य में उपयोग में ली जा रही सामग्रियों की गुणव्त्ता की जांच की साथ ही विधायक ने मौके पर उपस्थित जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया की यह मरमत कार्य जल्द से पूरा हो जाना चाहिए और नहर के पानी को 7 से 8 दिनों के भीतर छोड़ने का निर्देश दिए हैं। साथ ही किसानों के खेत तक, घर घर मवेशियों , के लिए पानी जल्द से जल्द पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर बाप पार्टी के कार्यकर्ता, विभाग के जेईएन ऐईअन उपस्थित रहे
