उदयपुर। बी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उदयपुर के प्रवक्ता देवेंद्र माली ने बताया कि सेक्टर चार स्थित अटल सभागार में महंगाई राहत शिविर का दौरा सीताराम जी लांबा ( राज्यमंत्री ) पूर्व विधायक त्रिलोक पुरबिया , निवर्तमान अध्यक्ष गोपाल शर्मा, बी ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह ने दौरा कर आम जनता से माननीय मुख्यमंत्री अशोक जी गहलोत की योजनाओं से अवगत कराया एवं अधिक से अधिक परिवारों को योजनाओं से जोड़ने का आह्वान किया योजना प्रारंभ होने से अभी तक लगभग 13000 लोगों ने पंजीयन करवा कर योजना का लाभ लिया है इस मौके पर संगठन महामंत्री सूर्य प्रकाश उपाध्याय अरमान जैन सलीम खान वीरेंद्र चौधरी उपाध्यक्ष सीपी झाला अमित श्रीवास्तव गोविंद सक्सेना चैन सिंह सांवरलाल वारी आदि कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
राज्य मंत्री द्वारा अटल सभागार शिविर का दौरा
