मेवाड़ टूरिज्म कप अब क्वार्टर फाइनल की ओर

– टीम रॉयल्स और आईटीसी ने जीते अपने लीग मैच
– मनीष जैन और एचपीसिंह मैन ऑफ द मैच
उदयपुर। मेवाड़ टूरिज्म कप 2026 के तहत फील्ड क्लब पर हो रहे टूर्नामेंट के तहत खेले गए मैच में टीम रॉयल्स ने मेवाड़ टूरिज्म क्लब को चार विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेवाड़ टूरिज्म क्लब 17.2 ओवर में 109 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मेवाड़ टूरिज्म क्लब की ओर से उदित धाभाई ने नाबाद 29 रन तथा यदुराज  सिंह कृष्णावत ने 27 रन बनाए। टीम रॉयल्स की ओर से नरेंद्र सिंह चुंडावत और मनीष जैन ने तीन-तीन विकेट हासिल किया। पुनीत श्रीमाली व गोविंद को 2-2 विकेट प्राप्त हुए। जवाब में टीम रॉयल्स ने यह मुकाबला 16.2 ओवर में हासिल कर लिया। टीम रॉयल्स की ओर से मानविक टंडन ने 28 रन, नरेंद्र सिंह चुंडावत ने 18 रन तथा मनीष जैन ने नाबाद 13 रन बनाए। हरफनमौला खेल के प्रदर्शन के आधार पर टीम रॉयल्स के मनीष जैन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
आयोजन सचिव यदुराज सिंह कृष्णावत ने बताया कि रात्रि कालीन मुकाबले में आईटीसी मेंमेंटोस होटल ने दी लीला पैलेस होटल को पांच विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दी लीला पैलेस होटल ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाएं। दी लीला पैलेस होटल की ओर से समर्थ ने 32 रन तथा हितेश ने 26 रनों का योगदान दिया। आईटीसी मेंमेंटोस की ओर से एच पी सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट तथा उम्मेद सिंह ने दो विकेट हासिल किया। जवाब में आईटीसी मोमेंटोस ने निर्धारित लक्ष्य को मात्र 13.4 ओवर में हासिल कर लिया। आईटीसी मोमेंटोस की ओर से सुब्रत सरकार ने 34 रन करण चैहान ने 27 रन, विक्रम सिंह सोलंकी और एचपी सिंह ने 23-23 रन नाबाद बनाकर लक्ष्य हासिल किया। दी लीला पैलेस की ओर से धीरज सिंह और यश जोशी ने 2-2 विकेट हासिल किया। हरफनमौला खेल के प्रदर्शन के आधार पर आईटीसी मेंमेंटोस के एच पी सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!