मेवाड़ क्षत्रिय महासभा संस्थान उदयपुर शहर एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वाधान में संभाग के सर्व समाज संगठनों द्वारा प्रातः स्मरणीय महाराणा प्रताप की 484 वी जयंती इस वर्ष ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया 9 जून, रविवार 2024 को मनाई जाएगी। मेवाड़ क्षत्रिय महासभा उदयपुर शहर अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह करेलिया ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रताप जयंती समारोह पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो मोती मगरी स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर शोभा यात्रा का शुभारंभ विभिन्न मार्ग से होते हुए टाउन हॉल नगर निगम तक रहेगा ,उसके उपरांत नगर निगम सभागार मे कार्यक्रम संपन्न होगा,प्रताप जयंती से पूर्व सात दिवसीय कार्यक्रम विभिन्न समाज एवं संगठनों द्वारा आयोजित होंगे जो की दिनांक 2 जून से प्रारंभ होकर 8 जून तक प्रतिदिन चलेंगे, यह जानकारी सात दिवसीय कार्यक्रम संयोजक कमलेंद्र सिंह पंवार ने दी
मेवाड़ क्षत्रिय महासभा संस्थान द्वारा महाराणा प्रताप की 484 वी जयंती समारोह पर भव्य शोभायात्रा आयोजित
