राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत वाहन रैली का हुआ आयोजन
राजसमंद 16 जनवरी। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन 15 जनवरी से 14 फरवरी तक किया जा रहा है जिसके तहत मंगलवार को वाहन रैली का आयोजन किया गया। वाहन रैली को अतिरिक्त जिला कलक्टर नरेश बुनकर, जिला परिवहन अधिकारी डॉ कल्पना शर्मा तथा परिवहन निरीक्षक मुकेश डाड द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
रैली में परिवहन विभाग के कार्मिक, डीलर प्रतिनिधि, मोटर ड्राईविंग स्कूल के प्रतिनिधि, फिटनेस सेन्टर के प्रतिनिधि आदि शामिल हुए। वाहन रैली जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय से शुरू होकर 100 फीट, जल चक्की चौराहा, 50 फीट रोड होकर बैनर, स्लोगन के माध्यम से सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए जिला परिवहन कार्यालय पर सम्पन्न हुई।
जिला परिवहन अधिकारी डॉ कल्पना शर्मा द्वारा समस्त प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई तथा सभी को सड़क सुरक्षा के नियमों की पालना करने हेतु अपील की गई। सड़क सुरक्षा माह के दौरान निजी एवं सरकारी शैक्षिक संस्थानों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन एवं नियमों की समझाइश पुलिस विभाग के साथ संयुक्त जांच अभियान आदि गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
