उदयपुर। ग्राम पंचायत बडगांव के गांव कटारा में मुख्य गांव के आसपास के क्षेत्र व खेतो में वानर परिवार ने पिछले कई दिनो से आंतक मचा रखा है, पिछले 6 दिनो में गांव के महिला व पुरुषो पर हमला कर घायल कर दिया गया । हिसंक बन्दरो से कटारा गांव वासियो में खौफ का माहौल है लोग
घर से बाहर नहीं निकल रहे है, बच्चो ने स्कुल जाना छोड दिया है । खेतो में गेंहु की फसल बोने का समय है किसान खेतो में गेंहु की फसल को बोने के लिये नही जा पा रहे है , कटारा गांव में वानरो के हमले से भागुडी बाई व उसके पोते तरूण कुम्हार , भैरूलाल सुथार के हाथ में 3 टांके लगे,दलपतसिंह देवड़ा के पैर मैं 8 टांके लगे ,नारायण सुथार, लक्ष्मणसिंह चौहान व उनकी पत्नी पर हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया एवं गांव की ममता सुथार पर हमला किया पर उसने भाग कर अपनी जान बचाई ।
कटारा गांव वासियों ने समाजसेवी टीटू सुथार के नेतृत्व में गांव वासियों ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रभा गोतम से मिल कर ज्ञापन देते हुए कहा की
कटारा के आसपास निवास करने वाले ढाणियो व राहगिरो व किसानो,स्कुली बच्चो को आने जाने में मुसीबतो का सामना करना पड़ रहा है एवं सहमें हुए है, ग्रामवासियों के साथ में कोई बड़ी घटना घटे उससे पहले ही उचित कार्यवाही करवाते हुए क्षेत्र में वानर परिवार के पकडने के लिये पिन्जरे अथवा ट्रेंकुलाइजर से पकडा जाये जिससे कोई बडी जनहानी से बचा जा सकें अतिसिघ्र सम्बन्धित विभाग को इस कार्य को करने के लिये पाबन्द करने को कहा adm city ग्रामवासियों के सामने ही संबंधित अधिकारी को फोन पर इस समस्या को जल्द सुलझाने को कहा। इस अवसर पर पूर्व वार्डपंच प्रेम शंकर सुथार, मगन सुथार, हेमेंद्र सिंह,हिम्मत सिंह चौहान,दुर्गाशंकर सुथार,विमल सुथार आदि ग्रामवासी उपास्थित थे।
