प्रतीक जैन
खेरवाड़ा, राजस्व ग्राम विकास समिति मोथली के अध्यक्ष दिलीप मीणा के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी सत्यनारायण विश्नोई को राजस्व ग्राम मोथली को नई ग्राम पंचायत बनाने हेतु ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। ज्ञापन में बताया गया है कि राजस्व गांव मोथली एवं जोसावाड़ा मिलाकर नई ग्राम पंचायत मोथली के नाम से गठित किया जाए। दोनों गांव भौगोलिक एवं क्षेत्रफल की दृष्टि से बड़े हैं एवं दोनों गांव के नागरिकों की सहमति से ग्राम पंचायत गठन की मांग की गई है। मोथली एवं जोसावाड़ा की कुल जनसंख्या 2100 के करीब है। एक ओर मोथली बडला पंचायत में तथा दूसरी और जोसावाड़ा पोगरा कलां पंचायत में है जिससे दोनों पंचायत से एक-एक वार्ड को मिला कर नई पंचायत बनाया जाना संभव है। ज्ञापन में सरकार द्वारा वर्तमान में पंचायत के पुनर्गठन को देखते हुए मोथली नाम से नई ग्राम पंचायत बनाने का आग्रह किया गया है। ज्ञापन प्रस्तुत करने में शांतिलाल डामोर, राजाराम मीणा, लाल शंकर, मुकेश, कालूराम, देवीलाल, विनोद, बसु लाल सहित दोनों राजस्व गांव मोथली एवं जोसावाड़ा के कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
राजस्व गांव मोथली को नई ग्राम पंचायत का गठन करने दिया ज्ञापन
