मंहगाई राहत कैैंप, अभियान के संबंध में चर्चा हेतु बैठक 17 अप्रैैल को

डूंगरपुर, 13 अप्रैल/जिला कलक्टर की अध्यक्षता में 17 अप्रैैल 2023 को दोपहर 12.30 बजे 24 अपै्रल से 30 जून 2023 तक आयोजित होने वाले मंहगाई राहत कैैंप, प्रशासन गांवों के संग एवं प्रशासन शहरों के संग अभियान के संबंध में चर्चा हेतु ईडीपी सभागार मेें बैठक आयोजित की जाएगी।
जिला कलक्टर लक्ष्मीनारायण मंत्री ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, समस्त उपखण्ड अधिकारी, समस्त तहसीलदार-नायब तहसीलदार, आयुक्त नगर परिषद व अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका सागवाडा को निर्देशित किया है कि निर्धारित दिनांक एवं समय पर निर्धारित बिन्दुओं केे संबंध में तैैैयारी के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष श्री सचिन विष्णुदेव सर्वटे 14 व 15 अप्रैल को डंूगरपुर में
डूंगरपुर, 13 अप्रैल/राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग राजस्थान जयपुर के उपाध्यक्ष श्री सचिन विष्णुदेव सर्वटे 14 व 15 अप्रैल को दो दिवसीय जिले के दौरे पर रहेंगे।
अतिरिक्त जिला कलक्टर हेमेन्द्र नागर ने बताया कि उपाध्यक्ष श्री सचिन 14 अप्रैल सायं 6 बजे डंूगरपुर पहंुचेंगे व रात्रि विश्राम सर्किट हाउस डंूगरपुर में करेंगे। इसी प्रकार 15 अप्रैल को प्रातः 10 बजे जिला कलेक्ट्रेट डंूगरपुर में जनसुनवाई, जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे।  प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे डंूगरपुर जिले के विभिन्न ब्लॉक में जनसम्पर्क करेंगे तथा इसके बाद जोधपुर के लिये प्रस्थान करेंगे।
उन्होंने अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष श्री सचिव के दौरें के मद्देनजर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक जिले में आगमन से प्रस्थान तक प्रोटोकॉल एवं लाईजनिंग का कार्य सम्पादित करने के निर्देश दिये है। जिला पुलिस अधीक्षक, डंूगरपुर उपाध्यक्ष की नियमानुसार सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष श्री सर्वटे 15 अप्रैल को लेंगे जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक
डूंगरपुर, 13 अप्रैल/अनुसूचित जाति आयोग राजस्थान जयपुर के उपाध्यक्ष श्री सचिन विष्णुदेव सर्वटे 15 अप्रैल को प्रातः 10 बजे जिला कलक्ट्रेट के ईडीपी सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग डंूगरपुर कोे नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
अतिरिक्त जिला कलक्टर हेमेन्द्र नागर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को बैठक में निर्धारित सूचना तैयार कर उप निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग डंूगरपुर को प्रस्तुत करने के निर्देश दिये है।  उप निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग डंूगरपुर समस्त सूचनाओं की पीपीटी तैयार कर बैठक में प्रस्तुत करेंगे। बैठक में  अधिकारीगण को निर्धारित दिनांक एवं समय पर सूचनाओं के साथ उपस्थित होने के निर्देश प्रदान किये है।

समुदाय आधारित संगठन करेंगे युवा संवाद भारत 2047 का आयोजन
डूंगरपुर।, 13 अप्रैल/युवा कार्यक्रम औैर खेल मंत्रालय के अन्तर्गत नेहरू युवा संगठन (एनवाईकेएस) द्वारा 13 मई से 30 जून 2023 तक देशभर के सभी जिलों में समुदाय आधारित संगठनों (सीबीओ) के माध्यम से युवा संवाद-भारत 2047 कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
जिला युवा अधिकारी प्रदीप कुमार मीणा ने बताया कि अमृतकाल के युग में भारत 2047 की एक दृष्टि के रूप में पंचप्रण के मंत्र की घोषणा की थी। इसी पृष्ठभूमि में युवा संवाद का यह कार्यक्रम अस्तित्व में आया है, जिसके माध्यम से जिले के विभिन्न सीबीओ (समुदाय आधारित संगठनों) के सहयोग और समर्थन के साथ यह कार्यक्रम जिला स्तर पर आयोजित करने की योजना है, जो पंचप्रणों की कल्पना के अनुसार देश के भविष्य पर एक सकारात्मक संवाद उत्पन्न करने के लिये जिला नेहरू युवा केन्द्र के साथ हाथ मिलाएंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम टाउन हॉल प्रारूप में आयोजित किया जाएगा, जिसमें विशेषज्ञ-ज्ञानी व्यक्ति पंचप्रण पर चर्चा करेंगे और उसके बाद न्यूनतम 500 युवा प्रतिभागियों की भागीदारी के साथ प्रश्नोत्तरी सत्र होगा। कार्यक्रम के आयोजन के लिये आयोजक सीबीओ को 20 हजार तक की प्रतिपूर्ति की जाएगी जो सीबीओ आवेदन करना चाहते है, वे गैर-राजनीतिक, गैर-पक्षपातपूर्ण इतिहास वाले होंगे और युवा संवाद कार्यक्रम का संचालन करने के लिये पर्याप्त संगठनात्मक ताकत होगी। संगठनो के खिलाफ कोई अपराधिक मामला लंबित नहीं होगा। कार्यक्रमों के आयोजन के लिये प्रति जिले अधिकतम तीन सीबीओ का चयन निर्धारित समिति द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मानदंडों को पूरा करने वाले इच्छुक सीबीओ नेहरू युवा केन्द्र डंूगरपुर के जिला कार्यालय (कोटडिया पेट्रोल पंप के पास, राजमन्दिर बजाज शोरूम के सामने) से प्राप्त निर्धारित आवेदन प्रपत्र में अपने आवेदन 9 अप्रैल तक जमा कर सकतें है।

भारतरत्न डॉ. बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जयन्ति आज
डूंगरपुर, 13 अप्रैल/भारतरत्न डॉ. बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जयन्ति समारोह पर एक विचार गोष्ठि का आयोजन 14 अप्रैल को प्रातः 11 बजे ईडीपी हॉल जिला परिषद डंूगरपुर में किया जाएगा। यह जानकारी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक अशोक शर्मा ने दी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!