केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सभा शुक्रवार को उदयपुर में

संभाग के 2 हजार बूथ इकाइयों के कार्यकर्ता, समाज और संगठन लेंगे भाग
उदयपुर। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को उदयपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। शहर के गांधी ग्राउंड में आयोजित होने वाली सभा में आम जनता को आमंत्रित करने के लिए भाजपा एवं संगठन से जुड़े नेताओं ने उदयपुर शहर तथा ग्रामीण इलाकों में घर-घर दस्तक दी है। इसमें संभाग के 2 हजार बूथ इकाइयों के कार्यकर्ताओं के अलावा समाज और संगठनों के लोग भाग लेंगे। शाह की सभा की प्रचार-प्रसार के लिए पार्टी ने रोचक तरीके अपनाए हैं। भाजपा की महिला तथा युवा मोर्चा ने जहां दोपहिया वाहनों पर सवार होकर शहरी क्षेत्र में रैली निकाली, वहीं गुरुवार दोपहर झील में सवारी करते हुए शाह की सभा में भाग लेने के लिए सोशल मीडिया पर अपील की है।
इससे पहले गुरुवार दोपहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय सचिव तथा प्रदेश की सह प्रभारी विजय राहटकर ने कहा भाजपा एक से 30 जून तक विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष के सफल कार्यकाल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रही है। इसी के तहत 30 जून को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह यहां गांधी ग्राउंड में आयोजित होने वाली विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसमें आमंत्रण के लिए संभाग के 2000 बूथ इकाइयों के हजारों कार्यकर्ताओं के अलावा समाज और संगठनों को आमंत्रित किया गया है। शाह की सभा की तैयारियों के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी सहित अन्य कई नेता उदयपुर पहुंच चुके हैं।
वसुंधरा राजे भी आ रही
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सभा में भाग लेने राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे उदयपुर आ रही है। वह यहां एक दिन पहले यानी बुधवार रात सात बजे उदयपुर पहुंच जाएंगी। नगर निगम के पूर्व उप महापौर महेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि वह हेलीकॉप्टर के जरिए उदयपुर आ रही है। रात्रि विश्राम उदयपुर में ही करेंगी। शाह की सभा में भाग लेने के बाद वह अगले दिन एक जुलाई को दोपहर 12 बजे चित्तौडगढ़़ जिले के नरबदिया गांव के लिए रवाना होंगी। वहां पर वह एक धार्मिक आयोजन में भाग लेकर झालावाड़ प्रस्थान करेंगी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!