उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संविधान बचाओ अभियान की बैठक 21 मई को

उदयपुर।19 मई। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पूरे देश में कांग्रेस पार्टी की ओर से “संविधान बचाओ अभियान” चलाया जा रहा हे। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भी इस अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न किया जाना हैं, इसी क्रम में “संविधान बचाओ अभियान” एवं समय पर जातिगत जनगणना कराने की मांग को लेकर उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बैठक का आयोजन दिनांक 21.05.2025 को प्रातः 11 बजे उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी के नवनिर्मित भवन, पारस सिनेमा के सामने किया जा रहा है। बैठक में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की और से नियुक्त “संविधान बचाओ अभियान” के जिला प्रभारी श्री दिनेश जी खोड़निया (सदस्य,एआईसीसी) एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा विधानसभा वार नियुक्त प्रभारीगण भी भाग लेंगे।
बैठक में एआईसीसी सदस्य/पीसीसी सदस्य/प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारीगण/सांसद प्रत्याशी/ पूर्व सांसद/विधायक/विधायक प्रत्याशी/ पुर्व विधायक/पुर्व जिलाध्यक्ष/जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारीगण/प्रधान/उप प्रधान/ब्लॉक अध्यक्ष व कार्यकारिणी/ मंडल अध्यक्ष व कार्यकारिणी /पूर्व जिला प्रमुख/ पूर्व उप जिला प्रमुख/ प्रधान/उप प्रधान/पूर्व प्रधान/ पूर्व उप प्रधान/नगर निकाय अध्यक्ष//उपाध्यक्ष/पार्षद/पूर्व पार्षद/पुर्व जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारीगण/पुर्व ब्लॉक अध्यक्ष/जिला परिषद् सदस्य/ पंचायत समिति सदस्य/अग्रिम संगठनो के सेवादल कांग्रेस ,युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई एवं विभागो और प्रकोष्ठो के अध्यक्षगण व कार्यकारिणी / वरिष्ठ कांग्रेसजन तथा पंच सरपंच उपस्थित होंगे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!