“संविधान बचाओ रैली” की तैयारी हेतु बैठक कल

उदयपुर। 06 मई। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पूरे देश में कांग्रेस पार्टी की ओर से “संविधान बचाओ अभियान” चलाया जा रहा है। AICC द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 3 मई से 10 मई 2025 तक जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली, 11 मई से 17 मई 2025 तक विधानसभा स्तरीय संविधान बचाओ रैली तथा 20 मई से 30 मई 2025 तक घर-घर संपर्क अभियान चलाया जाना हे।
इसी क्रम में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भी इस अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न किया जाना है, इस हेतु अभियान की क्रियान्विति सुनिश्चित करने तैयारी बैठक कल दिनांक 07.05.2025 को प्रातः 11 बजे कृष्णा ट्रेवल्स, सब सिटी सेंटर, सवीना में आयोजित की जा रही हे।उक्त बैठक राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त “संविधान बचाओ अभियान” के जिला प्रभारी श्री दिनेश जी खोड़निया (सदस्य, AICC) के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न होगी। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा विधानसभा वार नियुक्त प्रभारीगण भी भाग लेंगे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!