उदयपुर। आज दिनांक 08 मई 2023 को अर्जुनलाल मीणा सांसद उदयपुर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाथद्वारा के लालबाग स्थित दामोदर महाराज स्टेडियम में जनसभा को लेकर लोकसभा क्षैत्र उदयपुर के विधानसभा क्षैत्र गोगुन्दा के पंचायत समिति सायरा के ग्राम पंचायत कठार, भानपुरा, सायरा, पुनवावली, विसमा, जसवन्तगढ, बड़गाॅव आदि में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारीयों, एवं आमजन की सहभागिता के लिए बैठक की, एवं पार्टी पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि अपने मंडलों में मोर्चो की बैठक कर अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं और आमजन को इस महती आमसभा में अपनी सहभागिता के लिए सूचना करे।
मीणा ने लोकसभा क्षैत्र उदयपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाथद्वारा में जनसभा को लेकर की बैठक
