विद्यालयी छात्राओं के लिये चिकित्सा शिविर आयोजित

उदयपुर। रोटरी क्लंब हेरिटेज द्वारा राजस्थान महिला परिषद प्रांगण में स्कूल की लड़कियों का मेडिकल हेल्थ चेकअप शिविर आयोजित किया गया।
क्लब अध्यक्ष विक्रांत दोशी ने बताया कि इस अवसर पर रोज नर्सरी विद्यालय में उनके लिए दो सुविधा घर एवं वाश डेस्क का शिलान्यास किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि रोटरी क्लब के गवर्नर निर्मल कुणावत थे व अध्यक्षता पूर्व राज्य मंत्री जगदीशराज श्रीमाली ने की। समारोह में क्लब अध्यक्ष विक्रांत दोशी,दीपक सुखाड़िया,संजीव जोधावत, सचिव दीपक गोयल, फरहत हुसैन मौजूद थे। शिविर में डॉ. मनु बंसल एवं डॉ.हरित भंडारी, डॉ. कार्तिकेय कोठारी एव उनकी टीम नें निःशुल्क जांच कर परामर्श दिया। इस मौके पर प्रारंभ में संस्था की संस्थापिका स्वर्गीय शांता त्रिवेदी को पुष्पांजलि अर्पित की गई।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!