उदयपुर। राजस्थान में आगामी 3 महीने में विधानसभा चुनाव है ऐसे में राजस्थान के सर्वे बताते हे की कांग्रेस एवं भारतीय जनता पार्टी व अन्य दल भी अपना प्रभाव दिखाएंगे। मेवाड़ की एक महत्वपूर्ण सीट मावली में भी बदलाव के संकेत है, मावली सीट कांग्रेस एवं भाजपा ही सामान्यतया जीतते आए हे परंतु यहाँ से समाजवादी पार्टी एवम अन्य दलों ने भी आजादी के बाद से सीट जीती है। ऐसी संभावना है की आरपीआई भी यहा से मजबूत उम्मीदवार उतार कर मामला त्रिकोणीय बना दे। मावली में ब्राह्मण , जैन, राजपूतो के अलावा SC एवं ST बहुतायत से है.रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले ) केंद्र में एनडीए गठबंधन में है एवम इस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरकार का एक बड़ा चेहरा है जो की अंबेडकर वादी विचारधारा के आज के समय के सबसे बड़े पैरोकार में से हे , भारतीय जनता पार्टी की महाराष्ट्र में शिंदे सरकार बनवाने में भी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया एवम रामदास आठवले की मुख्य भूमिका रही है. मावली , मेवाड़ एवम समस्त राजस्थान की 50 से ज्यादा सीटों पर जनचेतना यात्रा के माध्यम से भी कई लोग इनके साथ जुड़े है. रिपब्लिकन पार्टी के प्रदेश सचिव हीरा लाल गायरी , अल्पसंख्यक अध्यक्ष आजाद खान एवम पार्टी के एक बड़े राष्ट्रीय नेता एवम् राजस्थान के प्रभारी एडवोकेट (डा.) नितिन शर्मा भी मावली सीट से ही आते है, मावली में अप्रैल 14 को जनचेतना यात्रा के अंतर्गत शुरुवात पार्टी पहले से ही कर चुकी है . चुनावो के समय पार्टी इन्ही में से समीकरणों को देखते हुए मावली से उम्मीदवार उतार सकती है .भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा से भी रामदास आठवले मावली से महायुति करके चुनाव लडने का संकेत दे चुके है।
मावली बन सकती है आरपीआई की विजयी पहली सीट
