मार्बल एसोसिएशन ने किया चित्तोड़ सांसद व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत 

उदयपुर.उदयपुर मार्बल एसोसिएशन कार्यालय पर चित्तौड़ सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  सी. पी. जोशी  मार्बल एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों व व्यापारियों से वार्ता करने हेतु पधारे। एसोसिएशन अध्यक्ष पंकज गंगावत ने बताया कि मार्बल व्यापारियों ने चित्तोड़ सांसद  सी.पी. जोशी का भव्य स्वागत कर सुखेर / अम्बेरी औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न समस्या के समाधान का निवेदन किया। जिसमे औद्योगिक क्षेत्र विस्तार, उदयपुर की दक्षिण के राज्यों से रेल तथा हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने के साथ ही अन्य समस्या रखी ।  सी.पी. जोशी  से उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों को समस्याओं का निराकरण हेतु आश्वस्त किया कि जल्दी ही इन समस्यों का समाधान किया जायेगा ।
सचिव नीरज शर्मा ने बताया कि  सी.पी. जोशी का उदयपुर मार्बल एसोसिएशन परिवार को साथ एवं सहयोग समय समय पर मिलता रहा हैं । इस मोके पर उपाध्यक्ष राजेंद्र मौर, सह सचिव नरेन्द्र सिंह राठोड, कोषाध्यक्ष कुलदीप जैन, कपिल सुराणा, कार्यकारिणी सदस्य एवं अन्य मार्बल व्यापारी उपस्थित रहे ।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!