दाधीच महिला संगठन द्वारा मंगल पाठ का आयोजन

उदयपुर।  महर्षि दाधीच सेवा संस्थान के से.. न 4 स्थित समाज के भवन में उदयपुर दाधीच समाज की  महिला संगठन के द्वारा कुलदेवी मां दधिमती का मंगल पाठ का आयोजन किया गया। सभी मातृशक्ति  बहनों ने राज मातेश्वरी दधिमती माता के मंगल पाठ का आयोजन में रंगोली, रक्षा सूत्र और माता रानी की मेहंदी लगाकर वह सुंदर भजनों द्वारा मंगल पाठ को उत्सव से आयोजित किया गया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण दाधीच महासभा महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती मंजुलता शर्मा  राष्ट्रीय सचिव श्रीमती निर्मला दाधीच, प्रदेश उपाध्यक्ष रितु दाधीच, प्रदेश सांस्कृतिक मंत्री आभा शर्मा, उदयपुर जिला अध्यक्ष श्रीमती रुचि व्यास का सराहनीय योगदान रहा।

इस अवसर पर महिला पदाधिकारियों का समाज के अध्यक्ष सुधीर जोशी मनमोहन  बहड,पंकज पंचोली बसंत दाधीच ने उपरणा  पहना कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी के डिंपल शर्मा  नीतू आचार्य श्रीमती लीला दाधीच श्रीमती इंदिरा जोशी प्रियंका जोशी कनक व्यास किरण द्विवेदी सुनीता व्यास पदमा आचार्य ज्योति व्यास परिधि व्यास सहित कई महिला  मंगल पाठ में उपस्थित थे।

महर्षि दधीचि सेवा संस्थान उदयपुर दाधीच समाज महिला प्रकोष्ठ

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!