उदयपुर 12 अप्रैल। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना प्रदेश के लोगों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से सरकारी एवं निजी चिकित्सालयों में अब 25 लाख रुपए तक का निशुल्क उपचार किया जा रहा है। सैकड़ों लोग प्रतिदिन इस योजना से लाभ पाकर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त कर रहे हैं।
उदयपुर के रावजी का हाटा निवासी मनन सिंह सोलंकी ने बताया कि 2 अप्रैल को मोटरसाइकिल से गिरने से वे चोटिल हो गए थे। एक्सीडेंट के बाद परिजन उन्हें निजी चिकित्सालय (पैसिफिक हॉस्पिटल उमरडा) लेकर आए और यहाँ डॉक्टर ने बताया कि उनका हाथ फ्रैक्चर हो गया है। इसके पश्चात उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया और मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत मुफ़्त इलाज़ हुआ। वे यहां 2 अप्रैल को भर्ती और 5 अप्रैल को डिस्चार्ज हुए। इलाज में कुल 10 हजार 400 रुपए का खर्च आया जिसका भुगतान अस्पताल को चिरंजीवी योजना से किया गया। लाभार्थी मनन ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया है एवं सभी लोगों से इसमें आवश्यक रूप से पंजीयन करवा कर लाभ लेने की अपील की है।
एक्सीडेंट के बाद मनन के फ्रैक्चर का हुआ निःशुल्क उपचार
