“पेड़ है तो पर्यावरण है” कार्यक्रम के तहत डॉ अनुष्का विधि महाविद्यालय उदयपुर प्रांगण में व उसके आस-पास के पहाड़ी क्षेत्र में संस्थान अध्यक्षा श्रीमती कमला सुराणा के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण किया गया। संस्थान के संस्थापक डॉ एस एस सुराणा ने बताया कि इसमें फलदार पौधे एवं छायादार पौधे लगाए गए। जिसका मुख्य उद्देश्य पहाड़ो को वृक्षारोपण कर हराभरा करना तथा अरावली पर्वत श्रृंखला का जिस प्रकार आये दिन हनन हो रहा है उसको सरंक्षित कर सभी को बताना की पहाड़ है तो उदयपुर की शान है। वृक्षारोपण कर पहाड़ी क्षेत्र में मृदा अपरदन को भी रोकने की अच्छी पहल है। सचिव श्री राजीव सुराणा ने बताया कि संस्थान द्वारा प्रत्येक वर्ष वृक्षारोपण कर इस बंजर सी पहाड़ी को फलदार एवं छायादार वृक्षो से हराभरा कर दिया गया है। इन्ही सभी कार्यो के चलते यह कार्यक्रम प्रकृति सरंक्षण का एक अच्छा उदाहरण पेश कर रहा है एवं शहर के अन्य लोगो को भी एक प्रेरणा प्रदान कर रहा है।
इस कार्यक्रम के तहत डॉ अनुष्का विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ के पी सिंह, प्रबंधक मनोहर खजांची एवं सह-आचार्य डॉ. हारून छिपा,डॉ. मंजू कुमावत, प्रज्ञा खजांची, नवनीत सोलंकी, मृणाली एवं समस्त स्टाफ मौजूद थे।
कार्यक्रम की संयोजक डॉ रंजना सुराणा थे।
