उदयपुर। अभय प्रशाल इनडोर स्टेडियम इंदौर में आयोजित द्वितीय यूआईसीसी इंदौर इंटरनेशनल ओपन रेटिंग रैपिड शतरंज प्रतियोगिता में लेकसिटी उदयपुर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। लेकसिटी में शतरंज के संरक्षक तुषार मेहता ने बताया कि इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में 379 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें अनिरुद्ध साहू और शिखर कर्ण ने मुख्य पुरस्कार समूह में 16वीं और 19वीं रैंक हासिल की, विजेताओं को ₹2000 का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि अनिरुद्ध साहू ने 9 राउंड के बाद 6.5 अंक हासिल किए और अपनी रैपिड रेटिंग में 31 अंकों का इजाफा भी किया। इसी तरह शिखर कर्ण ने भी अपनी रेटिंग में 111 अंकों की बढ़ोतरी की, मितांश साहू, जेनिल परमार और युवल परमार ने सराहनीय प्रदर्शन किया। इस अवसर पर राजस्थान राज्य शतरंज के उपाध्यक्ष राजेंद्र तेली, निलेश कुमावत, मनीष चंडालिया, राजस्थान राज्य शतरंज कार्यकारिणी सदस्य, शतरंज प्रशिक्षक एवं विकास साहू एवं कुशल पटेल एवं समस्त लेकसिटी सदस्यों एवं पदाधिकारियों द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
अनिरुद्ध साहू और शिखर कर्ण को मुख्य पुरस्कार
