महिला समाज सोसायटी करेगी महिलाओं व बच्चों के उत्थान का कार्य 

उदयपुर, 02 मार्च। महिला समाज सोसायटी उदयपुर ने आने वाले वर्ष में महिलाओं और बच्चों के उत्थान और उन्हें स्वावलम्बी बनाने के लिए चित्रकूट नगर स्थित सोसायटी के भवन में प्रकल्प शुरू करने का निर्णय किया है। यह निर्णय सोसायटी की अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित बैठक में किया गया।

सोसायटी की सदस्य शकुंतला घोष ने बताया कि बैठक से पूर्व चित्रकूट नगर स्थित भवन में नवनिर्मित कक्ष का उद्घाटन भी किया गया। उद्घाटन पूर्व प्रशासनिक अधिकारी विनीता बोहरा ने किया। इस अवसर पर आगामी वर्ष के सेवाकार्यों की रूपरेखा पर भी विचार किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व प्रशासनिक अधिकारी विनीता बोहरा ने कहा कि महिला समाज की धुरी है। एक दूसरे को समझें व एक दूसरे की उन्नति करें। उन्होंने संस्कृति उत्थान को भी शामिल करने की बात कही। सोसायटी की अध्यक्ष माया कुम्भट ने कहा कि महिलाएं आर्थिक दृष्टि से आत्मनिर्भर होंगी तभी परिवार और समाज आगे बढ़ पाएगा।

अंत में धन्यवाद की रस्म शारदा तलेसरा ने निभाई। बैठक में मीनू कुम्भट, उषा गुप्ता, झनकार देवी भोगरा, निर्मला सहलोत आदि मौजूद थीं। अंत में सभी ने होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!