– पंच रंगी रंगों से सजी उपनगरीय क्षेत्र की सडक़े, निकाली शोभायात्रा
उदयपुर, 31 मार्च। श्री वर्धमान जैन श्रावक समिति सेक्टर 3 एवं महावीर नवयुवक मंडल, सेक्टर 3 के तत्वावधान में महावीर जयंती के पावन अवसर पर 511 फीट लंबा एवं 8 फीट चौड़ा ऐतिहासिक जैन महाध्वज सफलतापूर्वक स्थापित एवं प्रदर्शित किया गया। ध्वज के पूर्ण रूप से खुलने के दौरान ड्रोन के माध्यम से भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा के दर्शन कराए गए, जिससे उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने एक साथ दिव्य दर्शन का लाभ प्राप्त किया।
आयोजन के अंतर्गत निकाली गई साइकिल एवं दोपहिया वाहन रैली में बड़ी संख्या में युवाओं ने सहभागिता निभाई। रैली में पुरुष वर्ग सफेद कुर्ता-पायजामा के साथ लाल साफा एवं महिलाएं लाल साड़ी के साथ पिंक साफा धारण कर शामिल हुईं। साथ ही स्केटिंग करते हुए बच्चों ने भी रैली में आकर्षण बढ़ाया और सभी का मन मोह लिया, जिससे पूरा वातावरण और अधिक उत्साहपूर्ण बन गया। इस आयोजन को सफल बनाने में समाज के सभी वर्गों का विशेष सहयोग रहा। श्री वर्धमान जैन श्रावक समिति सेक्टर 3 के अध्यक्ष आनंदीलाल बंबोरिया एवं सचिव संजय अलावत एवं महावीर नवयुवक मंडल के अध्यक्ष संदीप लोढ़ा एवं सचिव अभय कोठारी ने सभी सहयोगियों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त किया।
महावीर नवयुवक मंडल, सेक्टर 3 द्वारा महावीर जयंती पर 511 फीट ऐतिहासिक जैन ध्वज यात्रा निकाली
