महावीर जयंती सेक्टर तीन में बड़ी धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ संपन्न

उदयपुर-जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर श्रवण भगवान महावीर स्वामी की जन्म जयंती वर्धमान जैन श्रावक समिति सेक्टर तीन के तत्वाधान में बड़े ही उल्लास व समारोह पूर्वक मनाई गई। इस आशय की जानकारी श्रावक समिति के अध्यक्ष आनंदीलाल बंबोरिया ने हमारे विशेष संवाददाता को दी व बताया कि बड़े सवेरे 7:00 बजे उपनगर सेक्टर तीन के सभी श्रावक महिलाएं बच्चे सज धज कर जैन मंदिर के पास एकत्र हुए यहां से प्रभात फेरी के रूप में भगवान महावीर स्वामी के जयकारे एवं गीतों की स्वर लहरियों सहित प्रारंभ हुआ।मंत्री लोढ़ा ने बताया कि इस महावीर जयंती पर कल समग्र जैन समाज की एक वाहन रैली सेक्टर 3 से सेक्टर 6 तक पहुंच कर पुनः सेक्टर 4 आई एवं वहां पर प्रभावना का वितरण किया गया।

प्रभात फेरी एवं अन्य कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी समिति के अध्यक्ष बंबोरिया ने विस्तार पूर्वक देते हुए कहा कि इस बार नवयुवक मंडल एवं महिला मंडल,बहु मंडल ने अच्छा प्रदर्शन किया।सभी ने साफा पहनकर मनमोहक नजारा उपस्थित किया। प्रभात फेरी के आगे छोटे बच्चों ने भी अपने सर पर साफा लगाकर अलग अंदाज में रैली में भाग लिया जो काफी सराहा गया।पुलिस फोर्स की गाड़ी के साथ ही नवयुवक मंडल की गाड़ी सज धज कर आगे आगे चल रही थी।पीछे डेढ़ हजार लोगों का हजूम देखते बन रहा था।सभी हाथ में जैन ध्वज लहरा रहे थे।लोग एक दूसरे का अभिवादन जय जिनेंद्र जय महावीर करके कर रहे थे।पुरुष एवं महिलाएं निर्धारित पोशाक में सुंदर नजारा उपस्थित कर रहे थे।जुलूस के निर्धारित मार्ग से गुजरते वक्त सेक्टर 3 में चल रही विभिन्न समितियां एवं मैत्री संगठनों ने मेहमान नवाजी की सभी का स्वागत कुल्फी,आइसक्रीम,ठंडाई आदि से किया। इनमें महावीर मित्र मंडल, महावीर जैन सोसायटी ,आदेश्वर मित्र मंडल,अरिहंत मित्र मंडल व जैन जिनेंद्र संगठन ने अपने-अपने बैनर लगाकर वितरण किया। सर्वप्रथम शांतिनाथ सोशल समिति एवं बंबोरिया परिवार की ओर से प्रभावना की माकूल व्यवस्था की गई।इस अवसर पर सभी मैत्री संगठनों के अध्यक्ष मंत्री एवं सर्वशक्तिमान हाईकमान भी उपस्थित रहे एवं स्वयं अनुरोध कर सभी का स्वागत कर रहे दिखाई दिए।

मित्र मंडल के अध्यक्ष हेमंत पामेचा व मंत्री महेंद्र कोठारी ने बताया कि इस अवसर पर बीएस‌एनएल के बाहर राहगीरों के लिए शीतल जल मंदिर का भी उद्घाटन किया गया।इस अवसर पर मित्र मंडल के संरक्षक देवीलाल दोषी,आनंदीलाल बंबोरिया,जीवन सिंह मेहता,जसवंत सिंह बापना एवं संजय अलावत विशेष रूप से उपस्थित रहे।वही मित्र मंडल की ओर से ठंडाई का वितरण वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप भाणावत एवं उपाध्यक्ष मंडल की देखरेख में हो रहा था।

श्री बंबोरिया ने बताया कि दो घोड़े एवं एक चार पहिया वाहन में लाभार्थी परिवार बैठे आगे आगे वाद्य यंत्रों से बैंड अपनी मधुर स्वर लहरिया बिखरते हुए चल रहे थे।प्रमुख चौराहों पर नवयुवक मंडल ने महावीर के गीतों पर डांस भी प्रस्तुत किया।कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए श्रावक समिति के अध्यक्ष ने सभी का आभार माना एवं संचालन समिति का धन्यवाद ज्ञापित किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!