फतहनगर। राजकीय महाविद्यालय मावली में निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं को जाग्रत करने को लेकर चलाई जा रही मुहिम के स्वीप कार्यक्रम नोडल प्रभारी विकास अधिकारी शैलेंद्र पी खिंची, अतिरिक्त ब्लॉक प्रा.शिक्षा अधिकारी प्रकाशचंद्र चैधरी के दिशा- निर्देशानुसार स्वीप सदस्य सुरेश कुमार देशबंधु ने बताया कि पोलिंग बूथ पर मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान देने को लेकर कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें मानव श्रृंखला बनाकर शत प्रतिशत मतदान करने को लेकर ग्रामीण तथा कर्मचारियों द्वारा घूमर नृत्य, लोकगीत, रंगोली बना कर संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों को बताया गया कि मतदान दिवस पर समय सुबह 7बजे से शाम 6 बजे तक अधिक से अधिक मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाना है। इस अवसर पर भंवरलाल भील,उस्मान बेगम, पायल भील को स्मृति चिन्ह एवं प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वीप प्रतिनिधि बालकृष्ण दाधीच, बाबर लाल गमेती, सहायक विकास अधिकारी मांगीलाल गमेती, संजय मूंदड़ा, नरेगा सचिव जय प्रकाश त्रिपाठी,प्रशासनिक आधिकारी प्रियंका गांधी, कनिष्ठ लिपिक जगदीश चन्द्र पुरोहित, केसू लाल मेघवाल,बंशीलाल मेघवाल,सुरेश गाडरी,गोपाल भील आदि उपस्थित रहे।
लोकनृत्य घूमर के जरिए मतदाताओं को किया जागरूक
