उदयपुर। लोकजन सेवा संस्थान ने उदयपुर पहाडा यूनिवर्सिटी रोड पर विश्व जनसंख्या दिवस पर क्षेत्रवासियों को विभिन्न जनसंख्या मुद्दों जैसे कि परिवार नियोजन, लिंग समानता , गरीबी , मातृ स्वास्थ्य और मानव अधिकारों का महत्व आदि के बारे मे जागरूकता फैलाई। लोकजन सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रो विमल शर्मा ने बताया इस विशेष अवसर की स्थापना 11 जुलाई, 1987 को विश्व की जनसंख्या लगभग पाँच अरब लोगों तक पहुँचने के महत्व से प्रेरित थी। उन्होंने बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस 2023 का विषय है ” लैंगिक समानता की शक्ति को उजागर करना: हमारी दुनिया की अनंत संभावनाओं को अनलॉक करने के लिए महिलाओं और लड़कियों की आवाज़ को ऊपर उठाना “। विश्व जनसंख्या दिवस 2023 का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाने की परिवर्तनकारी शक्ति को पहचानना है।
ले.जन.ऐन के सिंह ने कहा कि वैश्विक स्तर पर जनसंख्या व्रृद्धि वहां के डैमोग्राफिक (जनसांख्यिकीय) संतुलन बनाये रखते हुए होना चाहिये इससे वहां शांति व अमन चैन बना रहेगा अन्यथा अशांति व आपसी टकराव उत्पन्न कर सकता है।
पूर्व आर ए एस दिनेश कोठारी ने जनसंख्या विस्फोट के दुष्परिणामों मे शहरों मे अस्थाई झुग्गी झोपड़ियों का बसना और वहां प्रशासनिक रुप से मानवीय आधारभूत सुविधाओं का संचालन कर पाना चुनौतीपूर्ण रहना बताया।
राजस्थान साहित्यिक अकादमी के पूर्व अध्यक्ष डा. देव कोठारी, जय किशन चौबे, ऐड सुनिल त्रिपाठी ने अपने विचार रखे।
पहाडा – यूनिवर्सिटी रोड के नरेन्द्र उपाध्याय , मुरली पालीवाल, गोपाल लाल शर्मा, आनंदी लाल चित्तौड़ा, अम्बालाल भोई, लोकेश साहू, दुर्गाशंकर भाटी, क्रृपा शंकर सुथार, चंद्र प्रकाश चित्तौड़ा, हिमांशु माली , गणेश लाल नागदा, अविनाश खटीक, भगवती प्रसाद शर्मा, दिलिप रावत, अनिल वारी, ओम प्रकाश माली ने अपने परिवार, मोहल्ले व कार्य श्रैत्र मे जनसंख्या दिवस के उद्देश्यों की जानकारी पहुचा जागरूकता फैलाने की शपथ ली ।
इस अवसर पर चंद प्रकाश चित्तौड़ा द्वारा 1.1 इंच की 24 प्रृष्ठ की सूक्ष्म पुस्तिका का विमोचन किया गया । चित्रनुमा आकृति में सूक्ष्म औजार से कटिंग कर तैयार की गयी इस शूक्ष्म पुस्तिका मे विश्व जनसंख्या दिवस का इतिहास, मनाने का उदेश्य, आम जन में जागरूकता फेलाने व लक्ष्य के बारे में बताया गया है ।
