भाजपा स्थापना दिवस पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा स्थल पर किया दीप प्रज्वलन

उदयपुर 6 अप्रैल। भाजपा स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल की तरफ से सूरजपोल श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर, मंडल की महिला मोर्चा द्वारा रंगोली बनाई गई, कार्यकर्ताओं में गजब का जोश देखने को मिला, तत्पश्चात मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ता एवं महिला मोर्चा की कार्यकर्ता जनसंपर्क के लिए निकले।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली, लोकसभा संयोजक प्रमोद सामर, जिला संगठन प्रभारी,बंशीलाल खटीक, उप महापौर पारस सिंघवी, मंडल अध्यक्ष विजय आहुजा, ओबीसी प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा, पूर्व उपमाहापौर लोकेश द्विवेदी ,मनोज साहू, रूपम नलवाया एवं जिला व मंडल के पदाधिकारी एवं युवा मोर्चा महिला मोर्चा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!