उदयपुर।लाइफ प्रोग्रेसिव सोसायटी सहार चेरिटेबल फाउण्डेशन के साथ मिलकर सर्व समाज के युवाओं को उच्च शिक्षा दिलानें मेंमदद कर रहा है। जिसके परिणमा स्वरूप में समाज के युवा सुहान गोरी को गीतंाजली मेडिकल कॉलेज उदयपुर में एमबीबीएस में प्रवेश मिला है।
सोसायटी अध्यक्ष डॉ.खलील अगवानी ने बताया कि सभी समाज के परिवारों को छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए बहुत सेवा कर रही हैं। वर्ष 2025-2026 के सेशन में सहार चेरिटेबल फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में 48 छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा के प्राप्त करने के लिए पूरी वार्षिक फीस स्कूल, कॉलेज और इंस्टीट्यूट में जमा की गई।
अब तक 260 बच्चों की उच्च शिक्षा में सहयेाग और लगभग 2500 लोगों को रोजगार प्रशिक्षण दिया गया है।
सोसायटी का एक ही मकसद रहा है कि समाज और परिवार को शिक्षित करना है ये मोटिवेशन स्व.डॉ एम एस अगवानी एक्स वॉइस चांसलरजेएनयू दिल्ली से मिला। अब तक 5 मेडिकल डॉक्टर,6 इंजीनियर, 2एमबीए,2 नर्सिंग ऑफिसर,3 एम ए बीएड,1 बीसीए, 1बी एच ए, 1आई टी ऑफिसर,5 बिजनेस मैन बनाये जा चुके है।
लाईफ प्रोग्रेसिव सोसायटी उदयपुर की सचिव फातिमा अगवानी ने बताया कि आज सभी सोसायटी के पदाधिकारी और सदस्य की बैठक आयोजित कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। माह जनवरी 2026 को एक नए अंदाज में सभी शिक्षा और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और अन्य खिदमात शुरू किए जायेंगे जिसकी जल्दी ही सूचना दी जाएगी। इस मौके पर डॉ. खलील अगवानी ,हाजी अकील मोइनूूद्दिन कु्र्धी,साजिया ,फतीमा अगवानी और साजिद कुरेशी मौजूद थे।
लाइफ प्रोग्रेसिव सोसायटी समाज के युवाओं को उच्च शिक्षा दिलानें में अग्रणी
