उदयपुर। बीइंग मानव की ओर से जीवन को बेहतर बनाने के लिए हर माह को होने वाला जूम सेशन आज आयोजित किया गया।
बीइंग मानव एक्सटेंशन कमेटी की चेयरपर्सन सुनीता सिंघवी ने बताया कि सेमीनार में मॉटिवेशनल स्पीकर एवं अभिनेत्री शालिनी चन्द्रन ने इस बार जीवन कौशल विषय पर प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। मोटिवेशनल स्पीकर शालिनी चन्द्रन अपने सेशन में कहा कि, जीवन कौशल शिक्षा से व्यक्ति के अंदर उन कौशलों का विकास होता है जो उसे सफलतापूर्वक और सकारात्मक जीवन जीने में मदद करते हैं। शालिनी चन्द्रन ने बताया कि जीवन कौशल की शिक्षा व्यक्ति के सामाजिक, नैतिक, मानसिक, और आध्यात्मिक विकास को बेहतर करती है ताकि वह अपनी दैनिक जीवन की चुनौतियों का सामना और समाधान कर सके और संतुष्ट, स्वस्थ और सफलतापूर्वक जीवन जी सकें।
घुटने, कूल्हे एवं कमर दर्द से पीड़ित मरीजो हेतु निशुल्क कैंप आयोजित
उदयपुर। श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर हिरण मगरी सेक्टर-4 में डॉ. प्रवीण नंदवाना के सानिध्य में घुटने,कुल्हे एवं कमर दर्द से पीड़ित रोगियों के लिये एक मेडिकल कैंप का निःशुल्क आयोजन किया गया।
मंदिर अध्यक्ष के के जैन ने बताया कि वरिष्ठ चिकित्सक डॉ नंदवाना अब तक 12000 से अधिक कूल्हे एवम घुटनों के प्रत्यारोपण की सफल सर्जरी कर चुके हैं, एवं समाज सेवा के लिए सदैव समर्पित रहते है।
कैम्प संयोजक जयकुमार जैन ने केम्प में 30 से अधिक रोगियों की जाच कर उन्हें उचित परामर्श दिया गया। चिकित्सा शिविर के समापन पर श्री दिगंबर जैन दशा हुमड समाज संस्था के महासचिव बी. गोदावत एवं निर्माण सारथी अनिल दोशी द्वारा डॉक्टर प्रवीण नंदवाना का पगड़ी एवं उपन्ना पहनाकर स्वागत किया गया।
