बांसवाड़ा – पीताम्बरा आश्रम में रमा एकादशी पर हुआ लक्ष्मीनारायण यज्ञ

बांसवाड़ा, 9 नवम्बर/गायत्री मण्डल के तत्वावधान में पीताम्बरा आश्रम में हनुमत्पीठ परिसर में नियमित यज्ञनारायण उपासना के अन्तर्गत गुरुवार को रमा एकादशी पर लक्ष्मीनारायण यज्ञ मण्डल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्रह्मर्षि पं. दिव्यभारत पण्ड्या के आचार्यत्व में किया गया।

इसमें मण्डल के संरक्षक डॉ. राजेश जोशी, पं. नीलेश उपाध्याय, पं. जय रणा, पं. मनोज नरहरि भट्ट आदि पण्डितों के समूह द्वारा विनायक, भैरव, हनुमान, दश दिग्पाल, गायत्री आदि के पूजन-अर्चन के उपरान्त विष्णु एवं महालक्ष्मी का पूजन तथा यज्ञ किया गया। इसमें द्वादशाक्षर मंत्र, विष्णु अष्टोत्तरशत, श्रीसूक्त आदि के मंत्रों से लक्ष्मीनारायण यज्ञ किया गया। यज्ञ के उपरान्त आरती एवं श्रीमन्नारायण संकीर्तन के कार्यक्रम हुए।

—000—

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!