क्षत्रिय समाज ने रूपाला के खिलाफ नायब तहसीलदार व भाजपा जिलाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

फतहनगर। केंद्रीय मंत्री पुरूषोत्तम रूपाला के खिलाफ क्षत्रिय समाज ने कानूनी कार्यवाही की मांग को लेकर नायब तहसीलदार सनवाड़ एवं भाजपा देहात जिला अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा।

गुजरात में एक सभा के दौरान महिलाओं पर कथित अशोभनीय टिप्पणी करने के मामले को लेकर सौंपे गए ज्ञापन में रुपाला को भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित करने एवं सांसद प्रत्याशी से हटाने की मांग की गयी है। साथ ही क्षत्रिय समाज के प्रदर्शन के दौरान करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना एवं राज शेखावत के साथ कथित बर्ताव करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और उन्हें तुरंत बर्खास्त करने की मांग की गयी। विरोध स्वरूप आज क्षत्रिय समाज द्वारा प्रधानमंत्री को नायब तहसीलदार सनवाड़ एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को भाजपा देहात जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्तसिंह चैहान के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किए गए। इसकी प्रति चंद्रप्रकाश जोशी प्रदेशाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी को भी प्रेषित की गई जिसमें पर्वतसिंह राणावत ,भोमसिंह चुंडावत, भगवत सिंह सनवाड़,पूरण सिंह राणावत, भेरू सिंह चैहान, डूंगर सिंह सनवाड़,अजय कुमार सिंह पिपलिया, धर्मेश चपलोत, कुबेर सिंह आमली, बाघ सिंह राजावत, गोविंद नाथ चैहान, हेमेंद्र सिंह,अशोक सिंह राणावत, कुलदीप सिंह राणावत,पृथ्वी सिंह चैहान, किशन सिंह सोलंकी, महेंद्रसिंह मानखंड, महेंद्र सिंह बंगला, नारायण सिंह सादड़ी, रविंद्र प्रताप सिंह बंगला आदि उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!