किसान, युवा, मजदूर, महिला का उत्थान सर्वोच्च प्राथमिकता-खराड़ी

उदयपुर। राज्य के जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि राज्य सरकार किसान, युवा, मजदूर एवं महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर काम कर रही है ,जिससे विकास का उजियारा हर वर्ग तक पहुंचे। खराड़ी शुक्रवार को डूंगरपुर से कोटडा जाते खेरवाड़ा डाक बंगले में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले डेढ़ साल में जो काम हुए वह पूर्ववर्ती सरकार अपने पूरे 5 साल में भी नहीं कर पाई। खराड़ी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की प्राथमिकताओं को पूरा करने के लिए कृत संकल्प  होकर कार्य कर रही है ।उन्होंने कहा कि सरकार रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए भी प्रतिबध है ।वंचित वर्ग विकास की मुख्य धारा से न छूटे इस हेतु हाल ही में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े का आयोजन किया गया। इन शिविरों के माध्यम से गरीब और वंचित वर्ग को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाकर उनके जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी अभियान का उद्देश्य है कि प्रशासन और जनता के बीच कोई खाई नहीं हो तथा कोई भी व्यक्ति विकास की मुख्य धारा से छूट न जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में अंत्योदय संबल शिविरों के माध्यम से आमजन के भूमि संबंधी विवादों का समाधान,  मृदा स्वास्थ्य कार्डों का वितरण, मंगला पशु बीमा, पशुओं की जांच, इलाज और टीकाकरण ,आयुष्मान कार्ड वितरण, गरीब परिवारों के लिए  मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं सहित कई लंबित प्रकरणों का निस्तारण हुआ। खराड़ी ने कहा कि आदिवासी बाहुल्य उदयपुर संभाग के विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा सर्वाधिक बजट खर्च किया जा रहा है ।क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ।उन्होंने पत्रकारों को बताया कि राज्य सरकार ग्रामीण एवं जनजाति क्षेत्र के विकास एवं उत्थान को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इस दौरान क्षेत्र के पूर्व विधायक नानालाल आहारी, वरिष्ठ भाजपा नेता पारस जैन, मंडल अध्यक्ष हेमंत मेहता, महामंत्री भूपेंद्र कलाल भी उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!