उदयपुर, 12 जनवरी। 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता में लेकसिटी की जिम्नास्ट ख्याति भाटी एवं भार्गवी सिंह भाटी का चयन हुआ है।
जिला जिम्नास्टिक संघ के अध्यक्ष हिम्मत सिंह चौहान ने बताया कि हाल ही में पाली में सम्पन्न हुई चयन प्रतियोगिता में यू-14 वर्ग में ख्याति भाटी एवं भार्गवी सिंह भाटी चयन हुआ है। सचिव डॉ. भरत सिंह भाटी ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दोनों जिम्नास्ट आगामी 19 से 20 जनवरी तक कोलकाता (वेस्ट बंगाल) में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता भाग लेंगी। टीम 16 जनवरी को जोधपुर से कोलकाता के लिए रवाना होगी। दोनों खिलाड़ियों के चयन होने पर संघ अध्यक्ष हिम्मत सिंह चौहान, सचिव भरत सिंह भाटी, उपाध्यक्ष विनयदीप सिंह कुशवाहा, संजय कोठारी, जितेंद्र ठाकुर, जगदीश जलानिया, बी.एन. जिम्नास्टिक एकेडमी के कोच रतन सिंह, अभियाराम मीणा, तनिष्का आदि ने बधाई दी है।
ख्याति एवं भार्गवी का राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन
