(प्रतीक जैन)
खेरवाड़ा, तहसील के झुंथरी गांव में स्थित कपूरिया तालाब की पाल पर आयोजित दो दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत आचार्य भाविक जोशी जवास के सानिध्य में कालिका माता का 11 मई रविवार को धूम धाम से बैंड बाजे के साथ गगनचुंबी जयकारों के साथ शोभायात्रा निकाली गई जो मुख्य मार्गो से होती हुई पटेल बस्ती ,राजपूत बस्ती, ब्राह्मण बस्ती,प्रजापति बस्ती से बस स्टैंड होती हुई पुनः कपूरिया तालाब स्थित मंदिर परिसर में पहुंची। शोभायात्रा के बाद मंदिर परिसर में गणपति पूजन कर सभी देवों को वैदिक मंत्रोचार से पूरे विधि विधान से आगमन करवाया गया साथ ही हवन का भी शुभारम्भ किया गया। देर शाम सत्संग का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालु झूमते नजर आए। समस्त धार्मिक क्रियाओं के दौरान मंदिर परिसर में सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत कालिका माता की प्रतिमा का हुआ नगर भ्रमण
