फतहनगर। नगर के प्रमुख व्यवसायी एवं भामाशाह कैलाशचन्द्र अग्रवाल पुनः लघु उद्योग भारती फतहनगर इकाई के अध्यक्ष चुने गए। रविवार को लघु उद्योग भारती की बैठक में मुख्य अतिथि राज कुमार मेहलाना भीलवाड़ा के सानिध्य में चुनाव प्रक्रिया को पूर्ण किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष कैलाशचन्द्र अग्रवाल को सर्वसम्मति से अगले दो वर्षों के लिए अध्यक्ष बनाया गया। बैठक में लघु उद्योग भारती के उद्देश्य एवं कार्य प्रणाली की जानकारी दी गई। अध्यक्ष सहित उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया गया। बैठक में नीतिन सेठिया, अशोक कटारिया, जगदीश मून्दड़ा, बाबु लाल उनिया, कैलाश खण्डेलवाल, मनीष पालीवाल, अजय मोर, अशोक मोर, गोपाल तेली, चिराग पिछोलिया, प्रभात सिंयाल, ओम प्रकाश न्याति, सुभाष मण्डोवरा, बुराहुद्दीन बोहरा आदि मौजूद थे।
कैलाशचन्द्र अग्रवाल पुनः लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष बने
