शिक्षक संघ (सियाराम) के प्रांतीय कार्यालय में लिफ्ट व नवनिर्मित कॉन्फ्रेंस हॉल का हुआ उद्घाटन
बांसवाड़ा : राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) के लाल कोठी जयपुर स्थित प्रांतीय कार्यालय में नवनिर्मित मीटिंग हॉल व लिफ्ट का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं विश्व हिंदू परिषद की राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य जुगल किशोर ने मौली बंधन खोलकर किया।
संगठन के प्रदेश महामंत्री नवीन कुमार शर्मा ने बताया कि उद्घाटन पश्चात हुए समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि वरिष्ठ प्रचारक जुगल किशोर ने अपने उद्बोधन में कहा कि राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) शिक्षा व शिक्षार्थियों के हित में कार्य करने वालाराज्य का सबसे बड़ा प्रमुख संघर्षशील संगठन है।
उन्होंने संगठन के पदाधिकारी व शिक्षक का आव्हान किया कि राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत विद्यार्थी तैयार करने के लिए कार्य करें।
उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में संगठन द्वारा किए जा रहे शैक्षिक प्रकोष्ठ में शोध कार्यों,रक्तदान शिविर, हरित पखवाड़े, शिक्षा में नवाचार, आधुनिक तकनीक युक्त शिक्षा में प्रयोग,पॉलीथिन मुक्त राजस्थान जैसे सामाजिक सरोकारों की प्रशंसा की।
मुख्य संरक्षक व प्रशासनिक अध्यक्ष सियाराम शर्मा ने संगठन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र व सामाजिक सरोकारों को लेकर संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
संगठन द्वारा चयनित पदाधिकारियों की कार्यशाला में तैयार की गई शिक्षक स्व आचार संहिता के बारे में बताते हुए सभी शिक्षकों से इस पर अपील करने की बात कही।
प्रदेश प्रवक्ता मुकेश कुमार मीणा के अनुसार उद्घाटन समारोह में संरक्षक रामेश्वर दयाल सैनी , दिनेश भट्ट, सावित्री शर्मा,अशोक पाराशर, श्याम सिंह जघीना,रणवीर सिंह गोदारा, लक्ष्मीनारायण स्वामी, राजेंद्र प्रसाद शर्मा,ईश्वर दयाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष रामदयाल मीना, महामंत्री नवीन शर्मा, मुख्य महामंत्री उम्मेद सिंह डूडी, कोषाध्यक्ष बनवारी लाल गौतम, बनवारी लाल सैनी प्रदेश अध्यक्ष संस्कृत शिक्षा कार्यक्रम में शामिल हुए।
इसके अलावा समारोह में
उगमा वैष्णव महिला संगठन महामंत्री, संतोष आर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह चौहान,भगवत डांगी, पवन कुमार शर्मा,देवेन्द्र सिंह राठौर, प्रदेश प्रवक्ता मुकेश मीणा, राजेंद्र पारीक,
राजकुमार मुंड,
प्रदेश सह संगठन महामंत्री बदन सिह मीना, प्रेमशंकर जोशी, सुभेन्द्र सिंह बिजारणियां,बृजेश कुमार गुप्ता, गजेन्द्र सिंह शर्मा, छगनलाल गुप्ता,शिव लहरी शर्मा,मंजू मीना, हेमन्त कुमार जांगिड़, पुष्प भूषण शर्मा, रामस्वरूप वर्मा, विनोद कुमार मीणा, महेश चंद मीणा, नरेश कुमार, रामदयाल शर्मा, कोमल शर्मा, वीरेन्द्र सिंह चौधरी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अन्त में प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।