उदयपुर देहात एवम उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी का संयुक्त विरोध प्रदर्शन कल

उदयपुर। 06 मार्च। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा चुनावी बॉन्ड योजना के अंतर्गत जमा सभी राजनीतिक पार्टियों के चुनावी बॉन्ड की जानकारी 06 मार्च, 2024 तक सार्वजनिक कर चुनाव आयोग को देने के आदेश के बावजूद एसबीआई द्वारा अभी तक उक्त जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। चूंकि चुनावी बॉन्ड योजना को सबसे बड़ी लाभार्थी भारतीय जनता पार्टी है इसीलिए भाजपा सरकार द्वारा एसबीआई पर दबाव बनाकर उक्त जानकारी को देने में देरी करवाने का प्रयास कर रही है। इसीलिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार दिनांक 07 मार्च, 2024 को विरोध प्रदर्शन करना प्रस्तावित है। इसी क्रम में उदयपुर शहर एवम देहात जिला कांग्रेस कमेटी का संयुक्त विरोध प्रदर्शन एसबीआई कार्यालय, (पोस्ट ऑफिस के पास,चेतक) के सामने विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
इस विरोध प्रदर्शन में एआईसीसी/पीसीसी सदस्य/प्रदेश पदाधिकारीगण/सांसद प्रत्याशी /विधायक/ विधायक प्रत्याशी/ पूर्व जिलाध्यक्ष/ब्लॉक अध्यक्ष/मण्डल अध्यक्ष /नगर अध्यक्ष/प्रधान/ नगर निकाय अध्यक्ष/जिला परिषद सदस्य/पार्षद गणों एवं अग्रिम संगठन व प्रकोष्ठों, विभागों के अध्यक्षगणों एवं सभी वरिष्ठ कांग्रेसजनो व कार्यकर्ताओं की साथियों सहित उपस्थित रहेंगे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!