उदयपुर। अवैध खनन के मामले में गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को जेसीबी और दो ट्रैक्टर को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी सुरफलाया निवासी बंसीलाल पुत्र नानालाल मीणा है। यह आरोपी सुरफलाया में रामी रायल के पीछे सरकारी जमीन से पत्थर का अवैध खनन करता पाया गया। तब प्रशिक्षु आईपीएस निश्चय प्रसाद गश्त करता हुआ अमरगढ़ होटल के पास पहुंचे थे। तब एक जेसीबी के जरिए दो ट्रेक्टरों में पत्थर भरा जा रहा था। आरोपी जेसीबी चालक है।
अवैध खनन करने पर जेसीबी और ट्रैक्टर जब्त, एक गिरफ्तार
