जनसंवाद यात्रा फिर होगी 1 अगस्त से

उदयपुर। जनता सेना राजस्थान के संरक्षक व पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर की जन संवाद यात्रा एक अगस्त से पुन: शुरू होगी। प्रदेश महामंत्री प्रभाशंकर शर्मा ने बताया कि जन संवाद यात्रा एक अगस्त को धारता, 2 अगस्त को चारगदिया, 3 अगस्त को बड़गांव, 4 अगस्त को हींता, 5 अगस्त को केदारिया पंचायत के विभिन्न गांवों में जाएगी।

कैम्प में 147 लोगों ने कराया निशुल्क चेकअप
उदयपुर। शहर के सिक्ख कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा सचखण्ड दरबार में रविवार को आय९ाजित निशुल्क ब्लॅड प्रेशर व डायबिटिज चेकअप कैम्प में 147 लोगों ने जांच करवाई। उदयपुर सिक्ख समाज सेवा समिति के अध्यक्ष रविंद्रपाल सिंह कप्पू ने बताया कि जांच उपरांत डायबिटीज से पीड़ित लोगों को सुबह शाम घूमने तथा ब्लड प्रेशर से पीड़ित लोगों को नमक कम खाने की सलाह दी गई।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!