जन आक्रोश महासभा-2022 का 25 दिसम्बर को होगा आयोजन  

निम्बाहेड़ा। राजस्थान की कांग्रेस सरकार के जंगलराज, भ्रष्टाचार एवं कुशासन के विरूद्ध चलाई जा रही जन आक्रोश यात्रा के प्रथम चरण की सफलता के बाद राजस्थान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में द्वितिय चरण में 16 से 31 दिसम्बर तक राज्य की सभी विधानसभा क्षेत्रों में महासभाओं का आयोजन किया जाएगा।
उक्त जानकारी देते हुए निम्बाहेड़ा विधानसभा के जन आक्रोश यात्रा संयोजक एवं पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने बताया कि जन आक्रोश यात्रा के द्वितिय चरण के अन्तर्गत आगामी 25 दिसम्बर को निम्बाहेड़ा कृषि उपज मण्डी प्रांगण में जन आक्रोश महासभा-2022 का आयोजन किया जाएगा। नवलखा ने बताया कि इस महासभा के मुख्य वक्ता भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा होगें। यह महासभा प्रथम चरण में निकली जन आक्रोश यात्रा में मिले जनता के समर्थन को प्रत्यक्ष रूप से दर्शाने में एक मंच प्रदान करने के साथ ही कांग्रेस सरकार के विरूद्ध सत्ता विरोधी लहर को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी। निम्बाहेड़ा कृषि उपज मंडी प्रांगण पर होने वाली इस जन आक्रोश महासभा-2022 की तैयारियों एवं सफल आयोजन के लिए निम्बाहेड़ा नगर मंडल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी को संयोजक तथा छोटीसादड़ी नगर अध्यक्ष रामचन्द्र माली व कनेरा के गोपाल धाकड़ पहलवान को सह संयोजक नियुक्त किया गया है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!