फतह एकेडमी में इंटर हाउस कॉम्पिटीशन का समापन

फतहनगर। स्थानीय विद्यालय फतह एकेडमी में चार दिन से चल रहे इंटर हाउस कॉम्पिटीशन का शानदार आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रताप,पन्ना,विवेकानंद, लक्ष्मीबाई, कल्पना एवं टैगोर हाउस के बीच शानदार प्रतिस्पर्धा देखी गई। कॉम्पिटीशन में प्रेजेंटेशन, डांस, रेप, सॉन्ग, वाद-विवाद, गेम्स, फूड स्टॉल्स आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान कक्षा तीन से बारहवीं तक के सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया एवं अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस दौरान पन्ना हाउस प्रथम एवं टैगोर हाउस द्वितीय रहे। निदेशक अजय जैन ने विजेता हाउस की कप्तान प्राची तातेड एवं उपविजेता हाउस के कप्तान कृष्णपाल सिंह को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। विजेता एवं उपविजेता हाउस के सभी प्रतिभागियों को विद्यालय स्टाफ द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। कार्यक्रम में सभी ग्रुप इंचार्ज की भूमिका अहम रही। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका में शहर के गणमान्य नागरिक एवं अभिभावक रहें। कार्यक्रम का संचालन पारुल वर्डिया ने किया।

सनवाड़ में 72 घंटे के अंतराल में जलापूर्ति से लोग परेशान

फतहनगर। पालिका क्षेत्र के सनवाड़ कस्बे में भी इन दिनों पानी का संकट है। 72 घंटे के अंतराल में भी लोगों को पीने के लिए पूरा पानी मुनासिब नहीं हो रहा है। इसको लेकर कुछ लोग पालिका उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया से भी मिले तथा उनको स्थिति से अवगत कराया।

बताया गया कि पालिका क्षेत्र के इस कस्बे में पानी की आपूर्ति सनवाड़ खारियावाला से हो रही है। खारिया वाला में जलदाय विभाग के 7 बोर लगे हैं जिनमें भी पानी की कमी हो चली है। इन जल स्त्रोतों से सनवाड़ में लगी टंकी को दिन में दो बार भरा जा रहा है। टंकी के जरिए 6 लाख लीटर एवं एक लाख लीटर पानी बुस्टिंक के जरिए लोगों के घरों में पहुंचाया जा रहा है फिर भी लोगों को पानी पूरा नहीं मिल रहा है। बताया गया कि वार्ड 5 में पहले फतहनगर से आपूर्ति होंती थी लेकिन जब से अण्डरपास बना है उसे सनवाड़ की लाइन से जोड़ दिया गया। ऐसे में सनवाड़ पर दोहरा भार पड़ गया तथा उपर से इन दिनों खारियावाला के कुओं में भी पानी की कमी हो जाने से स्थिति विकट हो गयी है। एक ओर सरकार घर-घर पानी पहुंचाने की बात कर रही है वहीं पालिका क्षेत्र के लोगों का पानी के लिए परेशान होना समझ से परे है। सम्पूर्ण पालिका क्षेत्र के जल संकट का समाधान जोयड़ा से आने वाली लाइन को दुरस्त कर चालू कर देने से हो जाएगा। अधिकारियों को अति शीघ्र इस ओर ध्यान देना चाहिए।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!