हरयालो राजस्थान अभियान के तहत सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम

(प्रतीक जैन)
खेरवाड़ा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेरवाड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं ईको क्लब के सयुक्त तत्वाधान में”हरियालों राजस्थान अभियान” के तहत स्थानीय विध्यालय के खेल मैदान में प्रधानाचार्य लालशंकर पांडोर के नेतृत्व मे वृक्षारोपण कार्य किया गया l इस अवसर पर विधालय के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम प्रभारी मोहन लाल पटेल व ईको क्लब प्रभारी विनोद कुमार जोशी,हरित शिक्षक श्रीपाल सिंह सह हरित शिक्षक रामसिंह मीणा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी स्वयं सेवक व विद्यालय का समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे साथ ही इस अवसर पर विध्यालय के विद्यार्थियों ने वृक्षारोपण कर वृक्षों का मानव जीवन पर होने वाले प्रभावों का एक लघु नाटिका द्वारा प्रदर्शन किया साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक व ईको क्लब के विद्यार्थियों द्वारा नगर के बस स्टैण्ड पर लोगो से सम्पर्क कर हमारे आस पास वृक्षों का संवर्धन करने हेतु आग्रह किया l यह जानकारी व्याख्याता पियूष कुमार उपाध्याय व प्रकाश कुमार मीणा ने दी l
             इधर राउमावि बंजारिया में प्रधानाचार्य डॉ सुंदर लाल मीणा के नेतृत्व में एक पेड़ मां के नाम अभियान में पौधारोपण किया गया। बच्चों को घर पर पौधारोपण किये जाने के उद्देश्य से पौधे वितरण किए गए। इस अवसर पर स्टाफ, एसडीएमसी एवं एसएमसी सदस्यों द्वारा गांव की सार्वजनिक भूमि एवं स्वयं की भूमि पर सघन वृक्षारोपण किया गया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!