डूंगरपुर , 10 अक्टूबर/विधानसभा आम चुनाव-2023 शांतिपूर्वक, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराए जाने से जिले में लगी गुजरात राज्य की सीमा पर अवांछनीय एवं असामाजिक तत्वों के प्रवेश पर विशेष एवं सतत् निगरानी आवश्यक है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला मजिस्ट्रेट लक्ष्मी नारायण मंत्री ने जिला पुलिस अधीक्षक, डूंगरपुर को जिले की गुजरात राज्य की सीमा से लगे सरथूना, मांडली, मेवाडा, रतनपुर एवं गेड-पालीसोडा आदि स्थानों पर अवांछनीय एवं असामाजिक तत्वों के प्रवेश पर विशेष एवं सतत् निगरानी रखी जाने के लिए संबंधित थानाधिकारियों को उपयुक्त इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।
डूंगरपुर : गुजरात की सीमा पर आवश्यक चौकसी बरतने के निर्देश
