आगामी विधानसभा चुनाव संबंधी ली बैठक, दिए निर्देश

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

बीएलओं के कार्यो का किया सत्यापन

बांसवाड़ा 26 जून।  आगामी विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियों के संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अतिरिक्त जिला कलक्टर) डॉ दिनेश राय सापेला की अध्यक्षता में समस्त चुनाव प्रकोष्ठ के प्रभारी एवं सह प्रभारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी प्रभारियों एवं सह प्रभारियों से कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए उनको आंवटित किए गए अनुभागों के कार्यों को चुनाव विभाग द्वारा जारी कैलेण्डर के अनुसार क्रियान्वित करना सुनिश्चित करें। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता सत्यापन कार्यक्रम को गंभीरता से लें और मतदाता सूची शत प्रतिशत हो सही यह सुनिश्चित करें ।

इस दौरान उन्होंने सभी प्रभारी अधिकारियों से उनको आवंटित किए गए कार्यों की जानकारी लेते हुए निर्धारित समयावधि मंे कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने स्वीप कार्यक्रम पर जोर देते हुए सभी संबंधित अधिकारियों से कहा कि विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान हो इसके लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत् विभिन्न प्रकार की गतिविधियां नियमित रूप से आयोजित कर मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य को सम्पादित करे।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी डा दिनेश राय सापेला ने 5 विधान सभा क्षेत्रो के 5- 5 बीएलओ की औचक बैठक ली और विधानसभावार किये जा रहें चुनाव संबंधी कार्यो का सत्यापन कर आवश्यक दिशा – निर्देश दिए।

  उन्होंने ने 5 विधानसभा  वार नियुक्त ईआरओ को अपने- अपने  विधानसभा क्षेत्रो मे प्रमुखता से ईवीएम मशीन का डेमोस्ट्रेसन सेंटर स्थापित करने ओर अधिक से अधिक लोगो को जागरूक करने पर जोर दिया।

  बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जिले में आगामी दिनों में मनाए जाने वाले त्यौहारों एवं विशेष दिवसों के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भी स्वीप से संबन्धित गतिविधियों को संचालित किया जाए जिससे अधिक से अधिक मतदाता जागरूक होकर जिले में निर्धारित शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त करने में अपना योगदान दे सकें।

      बैठक के दौरान जिला निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी प्रकाश चन्द्र रेगर , स्वीप र्प्कोस्ठ भूपेश पण्ड्या एवं स्वीप प्रभारी एवं 5 विधानसभा के ईआरओ एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं निर्वाचन विभाग के कर्मचारी ओर बीएओ उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!