रोटरी क्लब उद्यम की पदस्थापना समारोह आयोजित

उदयपुर। रोटरी क्लब उद्यम का पदस्थापना समारोह आज होअल् हावर्ड एण्ड जॉनसन में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रान्तपाल डॉ. निर्मल कुणावतव विशिष्ठ अतिथि के रूप में स्वच्छ राजस्थान के अम्बेसडर के.के.गुप्ता थे।
समारोह में के.के.गुप्ता रोटरी क्लब उद्यम के विज़न से सहमत होते हुए सदस्य के रूप में इससे जुड़े। कार्यक्रम रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 के महासचिव दीपक सुखाड़िया के साथ रोटरी क्लब उदय की जीएसआर डॉ. सीमासिंह एवं रोटरी क्लब उदय की पूर्वाध्यक्ष शालिनी भटनागर,राजेश चुघ सहित विभिन्न रोटरी क्लबों के अध्यक्ष-सचिव माजूद थे।
समारोह में क्लब से जुड़े 10 नये सदस्यों डॉ. राजकुमार विश्नोई,करण कुमार,अंजलीसिंह,हिमांशु शर्मा, दीपेश गुर्जर,प्रखर सियाल,और प्रिया शर्मा को डॉ.ऋतु वैष्णव ने शपथ दिलाई।
इस अवसर पर प्रान्तपाल डॉ. निर्मल कुणावत ने क्लब के नये अध्यक्ष पुष्कर चौधरी व सचिव भौमिक मेखला के अलावा बोर्ड सदस्य के रूप में डॉ. राजकुमार विश्नोई,देवेन्द्र चौधरी,हाशिम अली,करण कुमार,विनीत सुराणा,दीपेश गुर्जर,वैभव शर्मा,हिमांशु शर्मा, महेन्द्र भगनानी,अश्विन के.एस.राठौर,यशवर्धन खण्डेलवाल,प्रखर सियाल, प्रिया शर्मा,निशंात शर्मा को शपथ दिलायी।
समारोह में पुष्कर चौधरी ने वर्ष पर्यन्त किये जाने वाले सेवा कार्या से अवगत कराते हुए बताया कि अंकश्ुंा परियोजना में कैंसर की रोकथाम के लिये वेक्सिन कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। पंख परियोजना मंे महिला सशक्तिकरण द्वारा उन्हें आत्मनिर्भर बनाना,अवसर परियोजना में रोजगार के लिये युवाओं में कौशल विकसित करना तथा अक्षय परियोजना में ग्रासीमण क्षेत्र के विद्यार्थियों को अध्ययन के लिये सौर उर्जा के लेम्प वितरीत करना है। कार्यक्रम का समापन सचिव भौमिक मेखला के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!